03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

Spread the love

– सितारगंज पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को दबोचा, युवक को बंधक बनाकर की थी बेरहमी से मारपीट

एफएनएन, रुद्रपुर: एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करना और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने सितारगंज से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

सितारगंज के वार्ड नंबर 8 पुरानी मंडी के रहने वाले पृथ्वीराज पुत्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया था कि 7 जून की शाम उनके परिचित कासिद पुत्र मौ. इस्माइल और अमन गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता, दोनों निवासी बाईपास कॉलोनी, सितारगंज उन्हें किसी काम के बहाने अमन गुप्ता के घर ले गए। वहां पहले से ही अमन का भाई आकाश गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता मौजूद था। शिकायत के अनुसार, इन तीनों ने पृथ्वीराज को एक कमरे में बंद कर दिया और उनसे अपने घर फोन करके ₹50,000 मंगाने के लिए दबाव डाला।

जब पृथ्वीराज ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने हैवानियत की हद पार करते हुए गर्म चाकू से उनके शरीर पर कई वार किए और बेरहमी से मारपीट की। इस जघन्य घटना के संबंध में कोतवाली सितारगंज में कासिद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

इस गंभीर मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर ने तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसएसपी के सख्त निर्देशों के बाद, पुलिस ने बिना समय गंवाए टीमें गठित कीं और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी। पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई रंग लाई और घटना के मात्र 8 घंटे के भीतर संबंधित दो अभियुक्तों को सितारगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब इन अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी एकत्र कर रही है। यह गिरफ्तारी उधमसिंहनगर पुलिस की अपराधियों के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त उत्तराखंड के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img