03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘ 2023 में रुद्रपुर से कांग्रेस के मेयर का योग ‘ ईश्वरी की इस भविष्यवाणी से असमंजस में ऊधमसिंह नगर भाजपा

Spread the love
  • भाजपा जिला कार्यालय के प्रभारी ईश्वरी प्रसाद राठौर ने की है 2023 में कांग्रेस का मेयर बनने की भविष्यवाणी
  • भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- यह ईश्वरी प्रसाद राठौर का निजी विचार, कारण पूछा जाएगा

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : भाजपा जिला कार्यालय के प्रभारी और पूर्व महानगर अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद राठौर की फेसबुक वॉल से की गई एक पोस्ट ने पार्टी में खलबली मचा दी है। राठौर ने अपनी इस पोस्ट के जरिए भविष्यवाणी की है कि 2023 में रुद्रपुर से कांग्रेस का मेयर बनेगा और सीट पर विराजमान होगा। उनकी यह पोस्ट खासा सुर्खियों में आ गई है। विरोधियों ने इसे तूल दे दिया है, वहीं ईश्वरी प्रसाद राठौर का कहना है कि यह उनका निजी विचार है और इसका भाजपा से कोई लेना देना नहीं है। आपको बता दें कि ईश्वरी प्रसाद राठौर भाजपा के सच्चे सिपाही माने जाते हैं।

सीधे-साधे प्रवृत्ति के ईश्वरी प्रसाद कि यह पोस्ट पार्टी में खलबली मचाए है। फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क ने जब इस संबंध में ईश्वरी प्रसाद से बात की तो उनका कहना था कि वह विवेक सक्सेना के भाजपा जिला अध्यक्ष बनने से पहले ही उनकी ताजपोशी की घोषणा भी कर चुके थे। उनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई, शिव अरोरा ने इस्तीफा दिया और उसके बाद विवेक सक्सेना को जिले की कमान मिली। उन्होंने कहा कि 2023 यह ज्योतिष के तहत योग बन रहा है और इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना का कहना है कि यह ईश्वरी प्रसाद राठौर का निजी विचार है, उन्होंने ऐसा क्यों कहा, इसकी जांच कराई जाएगी।

इस संबंध में हमने मेयर रामपाल सिंह से बात की तो उनका कहना था कि ईश्वरी प्रसाद राठौर बड़े पंडित जी हैं, उनको भविष्यवाणी हुई होगी, तभी उन्होंने ऐसा फेसबुक में लिखा है। उन्होंने यह भी कहा कि मेयर जो भी बनेगा, शहर का व्यक्ति ही होगा। इसके साथ ही यह भी जोड़ा कि यह ईश्वरी प्रसाद राठौर के निजी विचार हैं, इस पर वह क्या बोल सकते हैं।

भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना का कहना है कि वह 2 दिन से बाहर थे, इसलिए पोस्ट को देख नहीं सके। उन्होंने कहा कि अगर ईश्वरी प्रसाद राठौर ने इस तरह की भविष्यवाणी की है, तो किस परिपेक्ष में की है, इसकी जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही ईश्वरी प्रसाद राठौर से ऐसी भविष्यवाणी की वजह भी पूछी जाएगी। विवेक सक्सेना ने कहा कि भाजपा का युग चल रहा है और 2023 में भाजपा का ही मेयर रुद्रपुर से बनेगा।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img