03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऊधम सिंह नगरः नेशनल हाइवे पर तेज रफ़्तार कार ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा

एफएनएन, ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद में नेशनल हाइवे पर तेज रफ़्तार कार का कहर देखने को मिला है। दरअसल, इस हादसे में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक जनपद में नेशनल हाईवे पर ग्राम धौलपुर के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

वहीं, राहगीरों द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि बिलासपुर के कैमरी निवासी पूरन लाल (40) ट्रक चलाते थे। रविवार रात उन्होंने नेशनल हाईवे पर धौलपुर स्थित एक पेट्रोल पंप में ट्रक खड़ा किया था तथा वे हाईवे पार कर खाना खाने ढाबे में जा रहे थे। इस बीच अनियंत्रित कार ने पूरन लाल के साथ ही सड़क किनारे जा रहे लंबाखेड़ा निवासी तस्वीर हुसैन, उनकी पत्नी कलशुम, बेटी खुशनुमा, बाइक सवार राशिद और एक अज्ञात युवक को टक्कर मार दी। वहीं, इस हादसे के बाद कार चालक वाहन को तेजी से दौड़ा कर ले गया।

इस सड़क दुर्घटना की सूचना पर लंबाखेड़ा के ग्राम प्रधान विक्रम सिंह पहुंच गए उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने पूरन लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना के मामले में पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img