03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रतिबंधित चीतल के 5 सींग के साथ दो लोग गिरफ्तार, छह किलो से ज्यादा गांजा भी बरामद

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : एसओजी ने बाजपुर के बरहैनी चौराहे से बन्नाखेड़ा जाने वाले मार्ग से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से प्रतिबंधित वन्य जीव प्राणी चीतल के 5 जोड़ी सींग, 6 किलो 80 ग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल (यूके 18 एम 9293) होंडा साइन बरामद की है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जनपद भर में अवैध नशे का कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस अभियान चला रही है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल से जाते समय पकड़ा गया।

तलाशी में उनके पास से 5 जोड़ी चीतल के सींग, 6 किलो 80 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों में मेहरबान सिंह रावत पुत्र गोपाल सिंह रावत निवासी गढ़वाल सभा के पास, जसपुर खुर्द थाना आईटीआई, उधमसिंह नगर और मेहंदी हसन पुत्र अब्दुल हमीद निवासी गड्ढा कॉलोनी, काशीपुर, उधम सिंह नगर शामिल हैं।

एसएसपी ने बताया कि उक्त लोगों ने चीतल के सींग पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट क्षेत्र से काशीपुर बाजपुर क्षेत्र में बेचने के लिए लाने की बात कबूली है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों को सींग की तस्दीक के लिए बुलाया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व वन्य जीव संरक्षण के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img