03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पंजाब के सीएम भगवंत मान कल करेंगे डॉ गुरप्रीत कौर से शादी

एफएनएन, दिल्ली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. CM भगवंत मान गुरुवार, 7 जुलाई को चंडीगड़ में डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं. गौरतलब है कि भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी से छह साल पहले तलाक हो गया था. उनकी पहली पत्नी और दोनों बच्चे अमेरिका में रहते हैं. कुछ ही माह पहले अपने पिता के मुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण समारोह में दोनों बच्चों ने शिरकत की थी.

बताया गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की मां की ख्वाहिश थी कि वह अपना घर फिर बसाएं, और उनके लिए दुल्हन का चुनाव CM की मां और बहन ने ही किया है. शादी की रस्में घर में ही एक छोटे-से निजी समारोह में निभाई जाएंगी, और शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे. उनके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे.

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img