03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ में जमी दो इंच बर्फ, बदरीनाथ में बर्फबारी, मौसम का मिजाज बदलने से बढ़ी ठिठुरन

एफएनएन, देहरादून : प्रदेशभर में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। राजधानी देहरादून में हल्की बूंदाबांदी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बुधवार को बारिश के बाद तापमान में और गिरावट की संभावना है।

मंगलवार को केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित पिथौरागढ़ की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। जिससे प्रदेशभर में पारा लुढ़क गया और ठिठुरन बढ़ गई। पूरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। देहरादून में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को राज्य के सभी जिलों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। चारधाम के साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है। तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। इससे प्रदेशभर में और अधिक ठिठुरन बढ़ेगी।

ऑपरेशन टनल की सफलता : अंधेरी सुरंग में 400 घंटे, कभी धैर्य डगमगाया, कभी बहे आंसू, फिर हौसले से जीती जंग

देहरादून में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

गढ़वाल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह से ही मौसम खराब रहा। दिन चढ़ते ही केदारनाथ में बर्फ की हल्की फुहारे गिरने लगी थीं। दोपहर होते-होते यह तेज होती गईं और धाम में करीब दो इंच तक नई बर्फ जम गई।

वहीं बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, चैनाप घाटी, गोरसो बुग्याल, क्वारीपास सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार रात जमकर हिमपात हुआ। इसके अलावा औली में दस नंबर टावर तक भी बर्फबारी हुई है। क्वारीपास क्षेत्र में पर्यटकों के टैंट बर्फ से ढक गए। पर्यटकों ने भी इसका जमकर लुत्फ उठाया। वहीं बर्फबारी के कारण धाम में मास्टर प्लान के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img