03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

25 लाख की स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : पुलभट्टा पुलिस को चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो ऐसे व्यक्तियो को किच्छा रोड से गिरफ्तार किया गया है जो स्मैक की तस्करी किया करते हैं। पकड़े गए दोनो आरोपियो में एक उत्तर प्रदेश के बहेड़ी थानांतर्गत ग्राम मलकपुर मजरा बहादुरगंज निवासी डोरीलाल है, वही दूसरा आरोपी उमाशंकर बरेली के ही नवाबगंज थाना अंतर्गत कुंडलिया कुंदरा गांव का रहने वाला है। दोनो आरोपियो के पास से 5.273 किलोग्राम चरस बरामद की गई है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही दो मोबाइल फोन ,पैन कार्ड आधार कार्ड और 1990 रुपए भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि ये लोग हल्द्वानी मंगलपड़ाव में पाठक नाम के व्यक्ति से चरस लाकर बहेड़ी, उत्तर प्रदेश में बेचते हैं। वहीं तीसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने उसे जल्द पकड़ने की बात कही है । चरस तस्करों को पकड़ने वाली टीम में पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, उपनिरीक्षक पवन जोशी, सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल ललित चौधरी, महेंद्र बिष्ट, फिरोज खान आदि शामिल है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img