एफएनएन, देहरादून : राजधानी देहरादून में आज सुबह भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा है। घटना का रूह कंपाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा गया है कि टायर फटने से ट्रक बेकाबू हुआ। इसके बाद डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। एक स्कूटी सवार युवती भी ट्रक की चपेट में आई है। घटना में ट्रक चालक और स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून के मोहब्बेवाला के पास हुई है। जहां सोमवार देर शाम मार्बल से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस दौरान अचानक ट्रक का टायर फट गया। इससे पहले चालक कुछ सोच समझ पाता, वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया। इसके बाद बीच सड़क पलट गया। इसी वक्त सड़क से गुजर रही एक स्कूटी सवार युवती चपेट में आ गई। बताया गया कि ट्रक सहारनपुर से देहरादून की ओर आ रहा था। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस खौफनाक मंजर का वीडियो भी सामने आया है।
घटना में ट्रक चालक फैजल निवासी जिला अलवर राजस्थान और स्कूटी सवार युवती अंजलि निवासी कमल विहार बंजारा गंभीर घायल हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेफिक को सुचारू किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।






