Friday, February 20, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमेरी माटी मेरा देश’’ अभियान के अन्तर्गत वीरों का किया वंदन

मेरी माटी मेरा देश’’ अभियान के अन्तर्गत वीरों का किया वंदन

एफएनएन, किच्छा : नगर पालिका परिषद सभागार कक्ष में ’’मेरी माटी मेरा देश’’ अभियान के अन्तर्गत वीरों को वंदन (जिसके अन्तर्गत स्वतत्रतां सेनानी एवं शहीदों के परिवारो को सम्मानित किया जाएगा) कार्यक्रम में नगर के शहीदों स्व0 प्रेम सिंह पुत्र स्व0 महेन्द्र सिंह, लांस नाईक, 6 कुमायूँ रैजीमेन्ट एवं स्व0 जमीर अहमद पुत्र स्व0 निसार अहमद, सब इन्सपेक्टर आईटीबीपी डोकलाम के आश्रितों क्रमश: लछुली देवी के पौत- लक्ष्मण सिंह कार्की व नूरजहां को पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली द्वारा शाल उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान देश के लिये दिये गये बलिदान को याद कर वीरों का वंदन कर श्रद्धाजली अर्पित की गई।

उक्त कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, सभासद रणजीत सिंह नगरकोटी, लियाकत अली, हसीब, पुष्कर सिंह रौतेला, सभासद प्रतिनिधि सतीश चन्द्र गुप्ता, पालिका अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह, सफाई निरीक्षक विजयन्त कुमार, लेखालिपिक मो0 ताहिर मलिक, लेखालिपिक हेम चन्द्र कोठारी व क0आ0 धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, विपिन चरन, कमलेश रावत थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments