Tuesday, March 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडआतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए पैरा कमांडो संजय बिष्ट को सैनिक स्कूल...

आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए पैरा कमांडो संजय बिष्ट को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में दी श्रद्धांजलि, हर आंख रहीं नम

एफएनएन, नैनीताल : जम्मू के राजोरी में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों  के बीच हुई मुठभेड़ में नैनीताल जिले के रातीघाट निवासी पैरा कमांडो  संजय सिंह बिष्ट शहीद हो गए थे। शुक्रवार की दोपहर 2.20 बजे उनका पार्थिव शरीर जम्मू राजोरी से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हैलीकॉप्टर से पहुंचा।

जहां उनके पार्थिव शरीर को नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार, रानीखेत केआरसी के ब्रिगेडियर गौरव बग्गा, केआरसी रानीखेत के कर्नल राजेश रद्द, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय डंगवाल ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद के शव पहुंचते ही लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा संजय तेरा नाम रहेगा और भारत माता की जय के नारों से शहीद को श्रद्धांजलि दी।

रानीखेत केआरसी के सैन्य अधिकारी शहीद का शव लेकर उसके घर रातीघाट रवाना हो गए है। रातीघाट के चित्रशिला घाट पर शहीद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments