Tuesday, February 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसेराघाट मे नदी में नहाने गए पांच युवकों की ढूबने से दर्दनाक...

सेराघाट मे नदी में नहाने गए पांच युवकों की ढूबने से दर्दनाक मौत

एफएनएन, पिथौरागढ़ : नदी मैं नहाने का रोमांच कभी किसी की जिन्दगी पर भारी पर सकता है इस ही वाक्य पिथौरागढ़ के सेराघाट मैं नदी में डूबने से हो गई। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से बड़ी खबर आ रही है। जनपद के शेरा घाट मे नदी में नहाने गए पांच युवकों की ढूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पांचों युवकों के शव को नदी से निकाला लेकिन किसी भी युवक में सांसे नहीं चलने से वहां पर मातम पसर गया ।

प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को पिथौरागढ़ जनपद के सेराघाट में पांच युवक नदी में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान वह डूब गए। काफी देर तक बाहर नहीं निकले अन्य युवकों ने नदी में उनकी ढूंढ खोज की। बमुश्किल पांचों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया । लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अभी युवकों की पहचान हो गई है। सभी युवक गणाई गंगोली क्षेत्र के सिमाली, पूना अैर धौलियाइर गांव के बताये जा रहे है। युवकों की मौत के बाद मौके पर पुलिस के साथ ही भारी भीड़ एकत्र हो चुकी है।

नदी में डूब किशोरों में कूंणा गांव निवासी 15 वर्षीय रविंद्र कुमार, 15 वर्षीय साहिल कुमार,16 वर्षीय राहुल कुमार, 16 वर्षीय पीयूष कुमार और सिमाली गांव निवासी 17 वर्षीय मोहित कुमार शामिल हैं। बच्चों की मौत की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा की तैयारी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments