Sunday, April 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहरेला पर्व पर बजाज संग नवीन गल्ला मंडी में व्यापारियों ने रोपित...

हरेला पर्व पर बजाज संग नवीन गल्ला मंडी में व्यापारियों ने रोपित किये पौधे

एफएनएन, किच्छा: उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला सावन के आगमन के संदेश के साथ नवीन गल्ला मंडी में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके साथ निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज ने कहा के हरेला पर्व के पीछे फसल लहलहाने की कामना, बीजों का संरक्षण और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद के साथ भगवान शिव, पार्वती की पूजा का विधान है। इस दौरान दर्जनों लोगों ने पर्व के मनाने के साथ हरेला की शुभकामनाएं देते हुए मण्डी परिसर में पौधारोपण किया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण संरक्षण हमारी परंपरा का प्रतीक है तथा हरियाली और समृद्धि का संदेश देता है, पर्यावरण की देखभाल के प्रति जागरूक करता है। आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध और स्वस्थ वातावरण देने के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा के ग्लोबल वॉर्मिंग गंभीर समस्या है, हरेला पर्व इसके प्रभावों को कम करने का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। इस दौरान वृक्षारोपण के दौरान निवर्तमान व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, गल्ला आढ़त एसोशिएशन अध्यक्ष नरेन्द्र कनौडिया, आकाश मदान, मनोज गांधी, सतीश अरोरा, पृथ्वीपाल सिंह, किशन कुमार राठौर, अंकित पाल सिंह, केतल कालड़ा, नरेन्द्र बागवानी, तेजपाल सिंह बाठला, ललित सिंधी थे।

पढ़ें- सोमेश्वर के बिंता के पास खाई में गिरी बोलेरो, तीन घायल, रेस्क्यू कर बमुश्किल निकाला बाहर

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments