Sunday, April 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनिष्पक्ष हो व्यापार मंडल चुनाव- राजकुमार

निष्पक्ष हो व्यापार मंडल चुनाव- राजकुमार

एफएनएन, किच्छा:  प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल किच्छा के अध्यक्ष राजकुमार बजाज ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि आगामी किच्छा व्यापार मण्डल चुनाव के लिए जिस प्रकार किच्छा में राजनीति की जा रही है वह स्वीकार नहीं की जाएगी।

हम व्यापारियों के साथ हैं राजनीतिक लाभ लेने के लिए व्यापारियों को मोहरा नहीं बनाया जा सकता। व्यापार मंडल चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष रूप से होने चाहिए। किच्छा व्यापार मंडल चुनाव में धांधली की सम्भावना, एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने की साजिश तथा कुछ नेताओं द्वारा भविष्य की गंदी राजनीति के लिए व्यापारियों के साथ राजनीति की कोशिश की गयी है। वह निंदनीय है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जिसके लिए किच्छा उपजिलाधिकारी से एक शिष्टमंडल मिला था। इसके उपरांत मामला प्रशासन की जांच के घेरे में है। ऐसे में वह प्रशासन को धन्यवाद देते हैं कि किच्छा के व्यापारियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए किच्छा व्यापार मंडल चुनाव को राजनीतिक अखाड़ा बनने से रोका गया तथा चुनाव संचालन समिति को प्रशासन ने तलब करते हुए सभी दस्तावेजों पर जांच बैठाई गयी है।

व्यापारियों का हित सर्वोपरि हैं किसी व्यक्ति विशेष को लाभ देने के लिए धांधली की सम्भावनाएं व्यक्त की गयी थी। व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं किया जाने दिया जाएगा तथा वह व्यापार मंडल की छवि को खराब नहीं होने देंगे इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें…खुशखबरी! रेलवे में नौकरी का इंतजार खत्म, असिस्टेंट लोको पायलट के 18799 पदों पर जल्द निकलेगी भर्ती

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments