03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

निकाय चुनाव से पूर्व हो सकता है व्यापार मंडल चुनाव, देर शाम तक परिसिमन सहित अन्य पर हो सकती कमेंटी की चर्चा

एफएनएन, किच्छा: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार लम्बे समय से गर्म है, जिसको लेकर आज शाम तक विराम लग सकता है, चर्चाओं को सत्य माने तो व्यापार मंडल चुनाव अधिकारी देर शाम को बैठक कर आगामी दिनों में चुनाव कराये जाने, परिसिमन, वोट बनाये जाने की अंतिम तिथि सहित चुनाव तिथि को लेकर बैठक कर सकते है। सूत्रों के अनुसार निकाय चुनाव के तीन माह आगे बढ़ने की घोषणा के बाद से ही उक्त दिशा में व्यापार मंडल पदाधिकारियों की चर्चा जारी थी, बताया जा रहा है सब ठीक रहा तो शीघ्र चुनाव की घोषणा की जा सकती है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

विदित हो कि विगत दिनों पूर्व व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक नगर के रूद्रपुर मार्ग स्थित होटल में सम्पन्न करते हुए उक्त दिशा में वार्ता की गयी थी, जिसके साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष पद सहित अन्य पदो पर चुनावी मैदान में उतारने वाले प्रत्याशियों द्वारा व्यापारियों सग बैठको के दौरान आरम्भ कर दिये थे। परन्तु इस बीच लोकसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता का हवाला देकर व्यापार मंडल चुनाव अधिकारियों चुनाव सरगर्मियों पर विराम लगा दिया था। जिसके बाद निकाय चुनाव में हो रही देरी के चलते व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा चुनाव सम्पन्न कराये जाने का प्रयास प्रारम्भ कर दिया गया है, सूत्रों की माने तो देर शाम तक व्यापार मंडल चुनाव अधिकारियों द्वारा बैठक कर चुनाव की घोषणा की जा सकती है।

सूत्रों की माने तो बैठक में पुलभट्टा के ट्रांसपोर्ट नगर, हल्द्वानी बाईपास मार्ग और रूद्रपुर रोड पर पंचक्की फर्म तक के व्यापारियों को व्यापार मंडल परिधि क्षेत्र में शामिल किया जा सकता है। सम्भावना है कि इससे व्यापार मंडल चुनाव में वोटों के बढ़ने की सम्भावना है, बताते चले कि पिछले चुनाव में लगभग 2600 व्यापारियों ने मतदान कर अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महामंत्री पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के भाग्य का फैसला किया था, जबकि इस बार लगभग तीन हजार से अधिक व्यापारी इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगे। ऐसे में देखने वाला विषय होगा कि क्या व्यापार मंडल चुनाव तय समय पर कराया जाता है या फिर पूर्व की भांति चुनाव विलम्ब से होता है ?

ये भी पढ़ें…महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान दिवस के रूप में मनाई डा- इंदिरा हृदयेश की पुण्य तिथि

Hot this week

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...

Delhi के वेलकम में बड़ा हादसा, इमारत की बालकनी गिरी ; एक बच्चा घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Delhi के वेलकम इलाके में...

Ankita केस: नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में पेश होंगे उर्मिला-सुरेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी...

Delhi : 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन , नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान...

Topics

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...

Ankita केस: नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में पेश होंगे उर्मिला-सुरेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img