03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान दिवस के रूप में मनाई डा- इंदिरा हृदयेश की पुण्य तिथि

एफएनएन, रुद्रपुर:  प्रदेश की भूतपूर्व वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री स्व- डा- इंदिरा हृदयेश की पुण्य तिथि जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान दिवस के रूप में मनाई गयी। पूर्व मेयर प्रत्याशी ममता रानी के नेतृत्व में एकत्र हुए कांग्रेसियों ने डा- हृदयेश की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया और प्रदेश हित में किये गये उनके कार्यों को याद किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री ममता रानी ने कहा कि डा- इंदिरा हृदयेश द्वारा प्रदेश के लिए दिये गये योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्व- इन्दिरा हृदयेश का व्यत्तिफ़त्व हिमालय जैसा विराट था, उन्होंने कभी भी अपने सिद्वान्तों के साथ समझौता नही किया। उन्होंने कहा कि इन्दिरा हृदयेश ने कभी भी कठिनाईयों एवं मुसीबतों के आगे अपना सिर नही झुकाया। उनका संसदीय अनुभव काफी लम्बा रहा है, जब वह सदन मेें बोलती थी तो चाहे सरकार के मंत्री विधायक हों या विरोधी दल के विधायक हों उनके बत्तफ़ब्य को गौर से सुनते थे। उनकी सोच विकासपरक थी। इसी के चलते वह अविभाजित उत्तर प्रदेश की विधान परिषद सदस्य रही और कई बार उत्तराऽण्ड सरकार में मंत्री रही। उनके द्वारा किये गये कार्याे केेे लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संसदीय व वित्त मंत्री डा- इंदिरा हृदयेश उत्तराखण्ड की आयरन लेडी थी। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया। कांग्रेस सरकार में जिस तरह से उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्रलय संभालते हुए प्रदेश के अंदर ऐतिहासिक विकास कार्य किए और बिना भेदभाव के हर जाति, धर्म के लोगों पिछड़े, अल्पसंख्यकों को मजबूती प्रदान करने के काम किए उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इंदिरा हृदयेश ने हमेशा महिलाओं को शत्तिफ़ प्रदान करते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया। आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा किये गये कार्य हमेशा याद रहेंगे।

इस अवसर पर नगर महामंत्री उमा सरकार, उपाध्यक्ष ज्योति टम्टा, महामंत्री सुनील आर्य, वरिष्ठ नेता पी वी थॉमस, निवर्तमान पार्षद प्रीति साना सीमा ,महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सपना गिल, राम कृष्ण सैनी, अबरार अहमद, उमर खान, सतीश कुमार, जमी खान, मनोज कुमार, बाबू विश्वकर्मा, रोहित चौधरी, उमा शंकर ,जय तरफदार आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें…केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद उत्तराखंड को मिली सौगात, अब तेज होंगे विकास कार्य…

Hot this week

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...

Delhi के वेलकम में बड़ा हादसा, इमारत की बालकनी गिरी ; एक बच्चा घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Delhi के वेलकम इलाके में...

Ankita केस: नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में पेश होंगे उर्मिला-सुरेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी...

Delhi : 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन , नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान...

Topics

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...

Ankita केस: नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में पेश होंगे उर्मिला-सुरेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img