03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने तलब की होटल, रिसार्ट व होम स्टे की सूची, दिए जांच के निर्देश

एफएनएन, देहरादून : अंकिता हत्याकांड के बाद सरकार प्रदेशभर में संचालित होटल, रिसार्ट व होम स्टे को लेकर अब निरंतर सतर्कता बरत रही है।

इस कड़ी में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य के सभी होटल, रिसार्ट व होम स्टे की सूची तलब की है। साथ ही विभागीय सचिव सचिन कुर्वे को निर्देश दिए हैं कि बगैर पंजीकरण के अवैधानिक रूप से संचालित ऐसे प्रतिष्ठान किसकी अनुमति से चल रहे हैं, इसकी गहनता से जांच कराई जाए।

  • होटल, रिसार्ट व होम स्टे की गहन जांच

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि वनन्तरा रिसार्ट जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसे देखते हुए होटल, रिसार्ट व होम स्टे की गहन जांच कर उनके पंजीकरण के साथ ही वहां होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

  • ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश

महाराज के अनुसार उनके संज्ञान में आया है कि नदियों के किनारे स्थित होटल, रिसार्ट व होम स्टे में आने वाले कुछ अवांछित तत्व नदी किनारे बैठकर मांस, मदिरा का सेवन करते हैं। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश भी सचिव पर्यटन को दिए गए हैं।

  • सूची तत्काल तैयार कर बराबर नजर रखने के निर्देश

उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हीं होटल, रिसार्ट और होम स्टे के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है, जिनका संचालन अवैध रूप से हो रहा है। वनन्तरा जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक है कि सभी वैधानिक व अवैधानिक रूप से चल रहे होटल, रिसार्ट, होम स्टे की सूची तत्काल तैयार करने के साथ ही उन पर बराबर नजर रखी जाए।

Hot this week

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Dehradun में स्कूल के बाहर युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img