03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

टोक्यो पैरालंपिक : जापान को हराकर मनोज सरकार ने जीता कांस्य पदक

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : पैरालंपिक में मनोज सरकार ने जापान के खिलाड़ी फ़्यूजिहेरा दाईस्युक को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। जीत की खबर सुनते ही खेल प्रेमियों ने एक दूसरे को बधाई दी है। इंटरनेट मीडिया पर भी बधाई का दौर तेजी से चल रहा है। टोक्यो में चल रही पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने भी जान डाल दी है। अब तक कई मेडल भी जीत चुके हैं। एक सितंबर से पैरा बैडमिंटन मैच हो रहे हैं । इसमे एसएल-3 इवेंट में रुद्रपुर के अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार भी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन प्रमोद भगत से मिली हार के बाद उन्होंने अपनी दावेदारी और मजबूती के साथ पेश की और यूक्रेन के एलेक्जेंडर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया था।

शनिवार की सुबह सात बजे मनोज का मैच ग्रेट ब्रिटेन के डैनियल बेथल के साथ हुआ। जिसमें बेथल ने मनोज को 21-8, 21-10 से हराया। अब मनोज का मैच कास्य पदक के लिए जापान के फ़्यूजिहेरा दाईस्युक के बीच खेला गया। जिसमें मनोज ने दो दोनो राउंड में बढ़त बनाया। पहले सेट में 22-20 से बढ़त और दूसरे सेट में 21-13 से जापान को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है।

 

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img