03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली जाने के लिए ढीली करनी पड़ेगी जेब, 12 से 14 फीसदी अधिक देना होगा किराया

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: इस साल कावड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो रही है. कावड़ यात्रा के दौरान कावड़िए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से हरिद्वार में गंगा जल भरने आते है. ऐसे में दिल्ली जाने वाली बसों के लिए तय रूट रुड़की-मुजफ्फरनगर-मेरठ-मुरादाबाद की जगह 22 जुलाई से ये बसे गगलहेड़ी-सहारनपुर एक्सप्रेस वे से होकर दिल्ली जाएगी. इसके साथ ही देहरादून से दिल्ली जाने वाले सभी निजी वाहन भी इसी रूट से जाएगे. जिसके चलते करीब 59 किलोमीटर अधिक चलना होगा. ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को वर्तमान किराए से करीब 12 से 14 फीसदी अधिक किराया देना होगा.

बता दें कि कावड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे और चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर 22 जुलाई से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा. ये व्यवस्था 5 अगस्त की रात तक लागू रहेगी. ऐसे में, वर्तमान रूट के तहत देहरादून से दिल्ली की दूरी 258 किलोमीटर है, जबकि नए रूट से दिल्ली जाने पर करीब 317 किलोमीटर का सफर तय करना होगा. यानी वाहनों को करीब 59 किलोमीटर ज्यादा सफर करना होगा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ऐसे में परिवहन निगम अतिरिक्त किलोमीटर का किराया यात्रियों से वसूलेगा. दिल्ली के साथ ही गुरुग्राम, जयपुर, फरीदाबाद, अलवर, आगरा जाने वाली बसें भी करनाल होकर संचालित होगी. परिवहन निगम ने निर्णय लिया है कि 21 जुलाई की रात 12 बजे से रूट परिवर्तित कर दिया जाएगा और ये व्यवस्था पांच अगस्त तक लागू रहेगी. देहरादून से दिल्ली जाने वाली वोल्वो बस के किराए में करीब 80 रुपए, एसी जनरथ बस के किराए में करीब 65 और साधारण बस के किराए में करीब 55 रुपए बढ़ने की संभावना है. हालांकि, 5 अगस्त के बाद पुराने रूट से वाहनों के संचालन होने पर किराया सामान्य कर दिया जाएगा.

पढ़ें- श्री गुरु तेग बहादुर ट्रस्ट के द्वारा विद्यालय में किए वृक्ष रोपण, ट्रस्ट के द्वारा विद्यालय में लगाएंगे 100 पौधे

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img