Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडस्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रुद्रपुर से निकली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रुद्रपुर से निकली तिरंगा यात्रा

एफएनएन, रुद्रपुर : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रुद्रपुर के गांधी पार्क से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। हाथों में झंडा लिए कार्यकर्ताओं ने भारत माता जय के नारे लगाए। इसके साथ ही ढोल पर जमकर ठुमके भी लगे। यात्रा में वन निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश वासियों में उत्साह है। वहीं विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि यात्रा में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी बताती है कि देश को लेकर लोगों में कितना प्यार है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments