Sunday, February 22, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीबदरपुर फ्लाईओवर पर कार और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन की...

बदरपुर फ्लाईओवर पर कार और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन की मौत, चार घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर फ्लाईओवर के निकट देर रात कार और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद आ गई थी, इस वजह से यह हादसा हुआ।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस ने बताया कि बदरपुर थाने को घटना की सूचना देर रात मिली। कार में सात लोग सवार थे, जिसमें तीन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस कारण विपरित दिशा से आ रही ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

एम्स के ट्राम सेंटर में भर्ती

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार सवार सभी शख्स फरीदाबाद से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान ओखला की संजय कॉलोनी निवासी राज (21), संजू (38) और दिनेश (22) के तौर पर हुई है। घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments