03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आईपीएल में सट्टेबाजी करते गदरपुर के तीन व्यवसायी गिरफ्तार, एक फरार

Spread the love
  • सामिया कालोनी में दो कारों में चल रहा था सट्टे का कारोबार

एफएनएन, रुद्रपुर : पुलिस की सख्ती के बावजूद आईपीएल में सट्टेबाजी नहीं रुक रही है। पुलिस ने गदरपुर रोड स्थित सामिया कालोनी से दो कारों में चल रह आईपीएल सट्टेबाजी का खुलासा करते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने दोनों कारों से 90 हजार की नगदी और कई मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं।

वहीं दूसरी तरफ रुद्रपुर की गल्ला मण्डी में भी पुलिस ने सट्टे की खाई बाड़ी करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ममता वोहरा ने खुलासा करते हुए बताया कि जिले में आईपीएल सट्टेबाजी को रोकने के लिए एसओजी और पुलिस को सक्रिय किया गया है। बीती शाम मुखविर से सूचना मिली कि गदरपुर रोड स्थित सामिया लेक सिटी में दो कारों में बैठकर कुछ लोग आईपीएल में सट्टा लगा रहे हैं।

सूचना पर एसओजी टीम ने मौके पर दबिश दी तो सूचना सही पायी गयी। पुलिस ने सामिया में खड़ी इको स्पोर्टस कार और आल्टो कर में सट्टेबाजी कर रहे लोगों को पकड़ा वहीं पुलिस ने दोनों गाड़ियों से 90 हजार की नगदी के अलावा कई मोबाइल, रजिस्टर, केलकुलेटर आदि बरामद किये ओर दोनों वाहनों को सीज कर दिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने कई नामों के खुलासे किये हैं पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img