03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: 14 अगस्त को नैनीताल जिले के बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल और कारतूस व एक थार गाड़ी बरामद किया है. जबकि मामले में पूर्व में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की मतदान के दौरान, एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई गई. यही नहीं फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति को गोली भी लगी थी. गंभीर रूप से घायल महेंद्र सिंह बिष्ट के तहरीर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

आरोपियों की गिरफ्तार के लिए टीम बनाई गई थी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी. सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर फायरिंग के मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू समेत तीन अपराधियों को जिला लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) के भीरा कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एक 32 बोर का अवैध पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से एक संदिग्ध थार गाड़ी भी बरामद किया है. पुलिस ने थार गाड़ी का पीछा कर आरोपियों को लखीमपुर में एक मेडिकल स्टोर के पास से गिरफ्तार किया.
एसएसपी ने बताया कि फायरिंग मामले में पूर्व में 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी समेत तीन लोग फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हुई है.

मुख्य आरोपी का नाम अमृतपाल उर्फ पन्नू ग्राम रोशनपुर, गूलरभोज उधम सिंह नगर के साथ-साथ गुरमीत सिंह उर्फ पारस ग्राम बेरिया दौलत, उधम सिंह नगर, प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर निवासी मुंडिया कला बहादुर बाजपुर, उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं. मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में हत्या के प्रयास में अभियोग पंजीकृत है. इसके अलावा अन्य आरोपियों पर भी पूर्व मे आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, शांति भंग करने या असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img