Sunday, April 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा...

दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराया हॉस्पिटल

एफएनएन, दिल्ली : गीता कॉलोनी स्थित चाचा नेहरू अस्पताल को बम की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने अस्पताल को खाली करवा दिया है। सूचना पर बम निरोधक दस्ता चाचा नेहरू अस्पताल पहुंचा है। अस्पताल परिसर में बम की धमकी को लेकर जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बम की धमकी भरा यह ईमेल स्टाफ को आया था, जिसमें अस्पताल को बम से उड़ाने बात लिखी है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस संबंध में चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय की निदेशक डॉ. सीमा कपूर का कहना है कि स्थिति अभी नियंत्रण में है। स्टाफ, डॉक्टर, बच्चों, मरीज व तीमारदारों को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया है।

मौके पर स्थानीय पुलिस और बम स्क्वायड की टीम घंटों तक जांच में जुटी रही। अस्पताल में अभी तक कुछ नहीं मिला है। इसके बाद अब मरीजों को अस्पताल के अंदर भेजा जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments