03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ट्रैक्‍टर से हजारों किसान दिल्ली रवाना, केंद्र सरकार पर लगाया ये आरोप

Spread the love

एफएनएन, चंडीगढ़ : केंद्र की मोदी सरकार के प्रस्‍तावित कृषि कानूनों को काला कानून करार देते हुए कांग्रेस ने कहा कि आखिर इसमें किसानों के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य को क्‍यों नहीं रखा गया है। दूसरी ओर कांग्रेस की अगुवाई में पंजाब से हजारों किसानों दिल्‍ली के लिए रवाना हो चुके हैं। केंद्र की मोदी सरकार के कृषि विधेयकों का विरोध कर रही कांग्रेस ने अब नरेंद्र मोदी को किसान विरोधी कहना शुरू कर दिया है। रविवार को राहुल गांधी ने किसान विरोधी नरेंद्र मोदी हैश टैग के साथ मोदी पर करारा हमला बोला। किसानों की फसलों के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य का समर्थन करते हुए राहुल ने पूछा कि आखिर मोदी के नए कानून में न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य का प्रावधान क्‍यों नहीं है।

उन्‍होंने कहा कि एपीएमसी यानी कृषि उपज बाजार अथवा मंडी समिति और किसान मार्केट खत्‍म हो जाने के बाद किसानों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य किस आधार पर और कैसे मिलेगा। नए कानून में एमएसपी की व्‍यवस्‍था क्‍यों नहीं की गई है। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार के तीनों कृषि विधेक वास्‍तव में किसानों के लिए काला कानून हैं। मोदी सरकार इस देश के किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है। जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा।

यूथ कांग्रेस की इस ट्रैक्‍टर रैली में शामिल नेताओं ने बताया

रविवार को किसानों की रैली का आयोजन किया है। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में आयोजित इस रैली में दोनों राज्‍यों के किसान शामिल हुए हैं। यूथ कांग्रेस की इस ट्रैक्‍टर रैली में शामिल नेताओं ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के किसान विरोध बिल के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सभी किसान इकट्ठा हुए हैं। रैली अब दिल्‍ली के लिए निकल चुके हैं और केंद्र की सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेगी। कांग्रेस नेताओं ने शिरोमणि अकाली दल के नेताओं पर भी हमला बोला और कहा कि हरसिमत कौर बादल का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्‍तीफा दिखावटी है और किसानों को गुमराह करने की साजिश का हिस्‍सा है।

Hot this week

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img