03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश में होली के दिन गंगा में नहीं होगी राफ्टिंग, जानिए कारण

एफएनएन, ऋषिकेश: होली पर छुट्टी मनाने और गंगा में राफ्टिंग करने का अगर प्लान बना रहे हैं तो आपको यह खबर झटका दे सकती है. जी हां होली के दिन प्रशासन ने गंगा में राफ्टिंग पर रोक लगा दी है. होली के दिन गंगा में राफ्टिंग पर स्थानीय प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है.

होली के दिन गंगा में राफ्टिंग बंद: 25 मार्च होली के दिन मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा में राफ्टिंग बंद रहेगी. एसडीएम नरेंद्र नगर देवेंद्र सिंह नेगी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं. इसलिए यदि आप होली के दिन गंगा में रिवर राफ्टिंग करने का प्रोग्राम बना रहे हैं, तो उस प्रोग्राम को कैंसिल कर दीजिए.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

एसडीम देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 23 मार्च से 26 मार्च तक मुनि के रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी होटल रिसॉर्ट पर्यटकों से पैक रहेंगे. पर्यटकों ने इन चार तारीखों में होटल रिसॉर्ट्स के लिए अग्रिम बुकिंग कराई है.

ये है राफ्टिंग बंद करने का कारण: होली के दिन लोग नशा करने के बाद राफ्टिंग और इससे जुड़ी गतिविधियों का आनंद लेने के लिए बाहर निकलते हैं. नशे में राफ्टिंग के दौरान हादसे होने की आशंका बनी रहती है. इसलिए होली के दिन गंगा में राफ्टिंग और उससे जुड़ी गतिविधियां बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इस संबंध में राफ्टिंग कंपनियों को भी जानकारी दे दी गई है. मुनि की रेती थाना पुलिस को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए निर्देशित किया गया है.

आपको बता दें कि मुनि की रेती थाने के इंस्पेक्टर रितेश शाह की टीम की पहल पर पिछले वर्ष भी होली पर राफ्टिंग के संचालन पर प्रतिबंध लगा था. ऋषिकेश में राफ्टिंग के इतिहास में दूसरी बार होली पर राफ्टिंग बंद रहेगी.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img