03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: राज्य के 6 जिलों के अधिकांश हिस्सों को आज बारिश जमकर भिगोएगी. मौसम विज्ञान केंद्र ने जिन जिलों के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जारी किया है, उनमें गढ़वाल मंडल के तीन जिले हैं. कुमाऊं मंडल के तीन जिलों में भी मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने भारी बारिश का अनुमान लगाया है. लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह देते हुए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के कई अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने के आसार जताए गए हैं.

मौसम विभाग ने सावधान रहने को कहा

मौसम विभाग ने कहा है कि भारी बारिश से होने वाली किसी भी परेशानी से बचने के लिए एहतियात बरतें. बहुत जरूरी हो तो तभी घर से बाहर निकलें. सड़क से यात्रा करने वाले लोगों से लैंडस्लाइड से बचकर रहने को कहा गया है. इस दौरान नदी और नाले उफान पर आएंगे तो लोगों से इनके आसपास नहीं जाने को कहा गया है. मैदानी इलाकों में बारिश के चलते जलभराव की आशंका है. ऐसे में पहले ही सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

ये है शहरों का तापमान

बारिश के बावजूद उत्तराखंड के शहरों का तापमान कम नहीं हो रहा है. राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 29° डिग्री सेल्सियस है तो न्यूनतम तापमान 25° सेल्सियस है. धर्मनगरी हरिद्वार सबसे गर्म है. हरिद्वार का अधिकतम तापमान 32° सेल्सियस है तो न्यूनतम तापमान 26° सेल्सियस है. काशीपुर का अधिकतम तापमान 31° डिग्री सेल्सियस है तो न्यूनतम तापमान उससे सिर्फ 5 डिग्री सेल्सियस कम यानी 26° सेल्सियस है. हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 30° डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26° सेल्सियस है.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dehradun में रजिस्ट्रार ऑफिस पर DM का छापा, फर्जी रजिस्ट्री और स्टांप घोटाले का खुलासा

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में जिला प्रशासन की औचक कार्रवाई...

Nainital में दर्दनाक हादसा : 100 मीटर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने...

Election Results : बंगाल में BJP 194, असम में 78 सीटों पर आगे

एफएनएन, Election Results : बंगाल में बीजेपी 194 और असम...

Roorkee में तेज रफ्तार कार का कहर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, युवक गंभीर

एफएनएन, रुड़की : Roorkee हरिद्वार जिले के रुड़की में...

Arvind Pandey के वायरल पत्र पर सियासी बवाल, भाजपा ने मांगा जवाब

एफएनएन, उत्तराखंड : Arvind Pandey उत्तराखंड की राजनीति में...

Topics

Nainital में दर्दनाक हादसा : 100 मीटर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने...

Election Results : बंगाल में BJP 194, असम में 78 सीटों पर आगे

एफएनएन, Election Results : बंगाल में बीजेपी 194 और असम...

Arvind Pandey के वायरल पत्र पर सियासी बवाल, भाजपा ने मांगा जवाब

एफएनएन, उत्तराखंड : Arvind Pandey उत्तराखंड की राजनीति में...

Rudrapur Political News रुद्रपुर में सियासी विस्फोट, मीना भाजपा में शामिल

थामा भाजपा का दामन, ठुकराल की एंट्री से नाराजगी...

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img