एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड में रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज के अंतर्गत कोटाबाग के पतलिया गांव में बुधवार को तीन तेंदुए के शावक दिन दहाड़े दिखाई दिए, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पतलिया निवासी गोविंद सिंह के घर के पास आज तीन तेंदुए के बच्चे दिखाई दिए, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।
सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो शावकों को पकड़ लिया और एक शावक की खोज जारी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त करने की मांग की है। जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके। वहीं, वन क्षेत्र अधिकारी रमेश चंद्र ध्यानी ने कहा कि दो तेंदुए के शावक को पकड़ लिया है और तीसरे शावक की खोज जारी है और वन विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त करके निगरानी रखी जाएगी।





