Tuesday, April 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडयुवक ने पहले बनाया विडियो, जिसमें भाजपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप,...

युवक ने पहले बनाया विडियो, जिसमें भाजपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप, फ़िर खुद को गोली मारी

एफएनएन, पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी में एक युवक ने खुद को गोली मारी है। इससे पहले युवक ने एक विडियो बनाया था। जिसमें भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने विडियो के आधार पर चमोली निवासी भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पौड़ी जनपद के तलसारी गांव की है। जहां निवासी जितेंद्र सिंह नेगी (32) पुत्र सतीश चंद्र ने अपने ही घर में खुद को गोली मारी है। जितेंद्र ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया था। जिसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। विडियो में युवक ने भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं, इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस घटना की वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए भाजपा नेता तक पहुंच चुकी है। पुलिस ने विडियो के आधार पर आरोपी हिमांशु चमोली को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, मौत के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments