कलयुगी मां की शर्मनाक करतूत: नाले में मिला नवजात का शव

एफएनएन, उधम सिंह नगरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां नाले में एक नवजात का शव पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि लोक-लाज के डर से नवजात को फेंका गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप के पास हुई है। जहां नाले में नवजात का शव तैरता मिला है। यह देख वहां पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस संबंधित मामले में आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।

इसके अलावा पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फिलहाल, पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां किसी को भी आते-जाते नहीं देखा। आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि रात के अंधेरे में यहां शिशु को फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img