03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला जिसके साथ लिवइन रिलेशन में रहती थी, उसी ने महिला के बेटे की हत्‍या कर दी,पुलिस आई तो प्रेमी को बनाया अपना बड़ा बेटा

Spread the love

एफएनएन,रुड़की : महिला जिसके साथ लिवइन रिलेशन में रहती थी, उसी ने महिला ने बेटे की हत्‍या कर दी। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।

उक्‍त महिला ने यह आरोप लगाया है। लेकिन जब फोन पर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो अपने प्रेमी को अपना बड़ा बेटा बताने लगी। हालांकि बाद में महिला ने सच उगल दिया और बड़े बेटे का सच सबके सामने आ गया।

  • पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया

जानकारी के मुताबिक रुड़की पुलिस को रात के समय महिला का फोन आया। जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। एक महिला ने फोन कर पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे और वह दरगाह किरकिरी साहब बस्ती में किराए के मकान में रहती है। उसका बड़ा लड़का कासिफ शराब पीने का आदी है और अक्सर घर में आकर झगड़ा करता है।

महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को बताया कि रात के समय उसका बड़ा बेटा घर पर आया और उसके छोटे बेटे की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में रखकर फरार हो गया है। महिला ने बताया कि जिस समय उसका बेटा घर पर आया था। वह दरगाह पर आ गई थी।

  • बड़ा सा बैग ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ

इस सूचना के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया। पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह और थानाध्यक्ष जहांगीर अली मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के दोनों ही बेटे गायब हैं। महिला का बड़ा बेटा कासिफ एक बड़ा सा बैग ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

 

पुलिस ने महिला की भी तलाश की है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस अब महिला और मकान मालिक को साथ लेकर दोनों बेटों की तलाश में जुट गई। लेकिन मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब उसके बड़े बेटे का सच सामने आया। इस सच को सुनकर पुलिस और वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

 

छानबीन में पता चला है कि जिस कासिफ को महिला अपना बड़ा बेटा बता रही थी, असल में वह उसके साथ लिवइन रिलेशन में रह रही थी। महिला ने पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी दी है। महिला इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img