03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कनेक्शन काटने गई ऊर्जा निगम की टीम पर लाठी-डंडों से हमला, मुकदमा दर्ज

Spread the love

एफएनएन, मंगलौर : मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडालाना गांव में बकाया बिजली बिल वसूलने गई ऊर्जा निगम की टीम पर हमला कर दिया। टीम के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। कागजात छीनकर फाड़ डाले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मंगलौर कोतवाली के ग्राम मुंडलाना बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को उनके द्वारा बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर मुंडलाना गांव में शिविर का आयोजन किया गया था। बकाया वसूली के दौरान गांव के ही रहने वाले बृजपाल पर निगम का बकाया था।

जिस पर निगम की टीम उसका कनेक्शन काटने के लिए गांव में पहुंची थी। ऊर्जा निगम के टीम के साथ बृजपाल और उसके कुछ साथियों द्वारा लाठी डंडे से हमला कर दिया। जमकर गाली-गलौज हुई। साथ ही बिजली के कनेक्शन को नहीं काटने दिया गया। इसके बाद आरोपितों ने शिविर स्थल पर पूरी टीम को घेर लिया और जाने का मौका तक नहीं दिया। अवर अभियंता अशोक कुमार ने इस संबंध में बृजपाल को नामजद करते हुए सात-आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

  • कस्बे में लगातार जारी है बिजली कटौती

मंगलौर और देहात क्षेत्र में पिछले कुछ समय से सुबह दोपहर शाम को बिजली की अघोषित कटौती का सिलसिला जारी है अघोषित कटौती से जहां सुबह के समय आमजन को अपने दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं दोपहर के समय ऊर्जा से चलने वाले लघु उद्योग और अन्य कारोबार प्रभावित हो रहे हैं।

गुरुवार को सुबह छह बजे से साढ़े आठ बजे तक विद्युत कटौती की गई। वही कस्बे और देहात सुबह दस बजे से दोपहर बजे तक दोबारा से विद्युत कटौती की गई जिसके कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता सौरभ भाटी ने बताया कि रोस्टिंग कंट्रोल रूम से की जा रही है बिजली घर पर सप्लाई होने के बाद कस्बे और देहात को बिजली की सप्लाई सुचारू रहती है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img