03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सौतेले पुत्र ने ही रेता था मां का गला

  • दमुवाढूंगा में हुई महिला की हत्या का खुलासा
  • किच्छा का रहने वाला है आरोपी पुत्र, मां के व्यवहार से परेशान था

एफएनएन, हल्द्वानी : दमुवाढूंगा में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला के सौतेले बेटे ने ही दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सौतेले बेटे अभिषेक गंगवार और उसके दोस्त जितेंद्र पाल को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों आरोपी उधमसिंह नगर जनपद के किच्छा के रहने वाले हैं। सौतेली माँ के व्यवहार से अभिषेक नाराज चल रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि दो दिन पहले घर में ही गला काटकर महिला ऊषा की हत्या कर दी गई थी। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार वालों से पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे थे, जिन पर आगे बढ़ते हुए पुलिस ने छानबीन की और हत्या अभियुक्त मृतका के सौतेले पुत्र तक पुलिस के हाथ पहुंच गए।

Hot this week

Ramnagar में मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का आरोप

एफएनएन , रामनगर : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से...

Topics

Ramnagar में मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का आरोप

एफएनएन , रामनगर : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img