Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबाग में सो रहे चौकीदार की पत्थर व लाठी डंडों से पीटकर...

बाग में सो रहे चौकीदार की पत्थर व लाठी डंडों से पीटकर निर्मम हत्या,

एफएनएन,हरिद्वार:कनखल निर्मल में बाग में सो रहे एक चौकीदार की पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह चौकीदार का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हर एंगल से हत्या की जांच शुरू कर दी है।

  • रोजाना की तरह रात में वह बाग में सोया हुआ था चौकीदार

पुलिस के मुताबिक, बजरी वाला बैरागी कैंप निवासी राम तीरथ 55 वर्ष निर्मल बाग का चौकीदार था। वह माली का काम भी देखता था। रोजाना की तरह रात में वह बाग में सोया हुआ था। उसी दौरान किसी ने पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

  • पुलिस ने हर एंगल से मामले की जांच की शुरू

सुबह बुजुर्ग का खून से लथपथ शव बरामद हुआ तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। बुजुर्ग की हत्या क्यों और किसने की है, इसकी जांच की जा रही है। हत्या के पीछे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments