03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में युवक को दफनाने ले जा रहे थे स्वजन, हत्या की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया

एफएनएन, रुद्रपुर : संदिग्ध हालात में आदर्श कालोनी, रुद्रपुर निवासी युवक की मौत हो गई। जिसके बाद स्वजन शव दफनाने की तैयारियां में जुट गए। इस दौरान पुलिस को हत्या की सूचना मिली तो मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर में किसी भी प्रकार के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी. आदर्श कालोनी निवासी 25 वर्षीय जफर अली पुत्र मेहबूब अली ट्रक चालक था। वह पिता मेहबूब अली, मां रेहाना बेगम, पत्नी तबस्सूम तथा दो बच्चों के साथ रहता था। जबकि उसके तीन भाई प्रीत विहार, मस्जिद वाली गली स्थित मकान में रहते हैं। बताया जा रहा है कि 20 दिन पहले पत्नी विवाद होने पर अपने मायके मेरठ चले गई थी। तब से वह परेशान रह रहा था। बुधवार सुबह उसकी आदर्श कालोनी स्थित मकान में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस पर स्वजन शव लेकर प्रीत विहार स्थित आवास पर पहुंचे और दफनाने की तैयारी शुरू कर दी थी।

यह देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि आदर्श कालोनी में रहने वाले जफर अली की प्रीत विहार में हत्या कर दी गई है। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार, रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी, आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव दफनाने की तैयारियों को रोकते हुए पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस दौरान मृतक की मां रेहाना बेगम और अन्य स्वजनों ने बताया कि पत्नी विवाद के चलते उसे छोड़कर मायके चले गई है। जिससे वह परेशान रह रहा था।

सुबह वह आदर्श कालोनी स्थित अपने दो मंजिले पर बने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब मां रेहाना बेगम गई तो वह बेहोश पड़ा हुआ मिला। इस पर उसे निजी अस्पताल ले गए और डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद वे लोग शव लेकर प्रीत विहार स्थित मकान में ले आए। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मृतक ट्रक चालक था और परेशान चल रहा था। मामला संदिग्ध लग रहा है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

पंखे में बंधा मिला कपड़ा

सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान स्वजनों ने बताया कि जफर अली के कमरे में लगे पंखे में कपड़ा बंधा हुआ था। जबकि वह बेड में बेहोश पड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस आदर्श कालोनी स्थित मकान में पहुंची तो पंखे में बंधा कपड़ा नहीं मिला।

आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज को लगाई फटकार

आदर्श कालोनी निवासी जफर की मौत के बाद प्रीत विहार में उसे दफनाने की तैयारी चल रही थी। सूचना पर आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली ने पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। लेकिन इस घटना की सूचना उन्होंने उच्चाधिकारियों को नहीं दी। बाद में जब सीओ सिटी अमित कुमार को घटना की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने चौकी इंचार्ज को समय पर सूचना न देने के लिए फटकार भी लगाई। कहा कि किसी भी प्रकार की वारदात की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img