03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मोहल्ला स्वच्छता समितियों के सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ेगा, सीएम ने दिया आश्वासन

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश सरकार मोहल्ला स्वच्छता समितियों के तहत तैनात सफाई कर्मचारियों के प्रतिमाह मानदेय को बढ़ाकर 10 हजार करने पर विचार करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उन्हें मिलने पहुंचे सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया।

मोर्चा की ओर से सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अमीलाल, उपाध्यक्ष अजय राजौर, बलवीर सिंह, राम अवतार राजौर, महेंद्र सिंह राही, भगवत मकवाना, हरीश वाल्मीकि एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष समस्याएं रखीं। सरकार की ओर से शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, सचिव शहरी विकास शैलेश बगौली और निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार सुमन भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हुई इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा।

समस्याओं के उचित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष राज्य बनने के समय के सफाई कर्मचारियों के नियमित पदों को पुनर्जीवित करने एवं सफाई कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना के समय सफाई कर्मचारियों के जितने पद राज्य में थे, उनको पुनर्जीवित करने के लिए पत्रावली का पूर्ण परीक्षण किया जाएगा और उचित समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रुपये का प्रतिमाह मानदेय पर विचार किया जाएगा। इनको अभी आठ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है।

 

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img