Tuesday, August 5, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमहर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं एवम समाजसेवियों...

महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं एवम समाजसेवियों द्वारा पुष्पवर्षा कर किया गया जोरदार स्वागत किया गया

एफएनएन, रुद्रपुर : आज भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव अवसर पर आयोजित शोभायात्रा का भाजपा नेताओं सुशील गाबा, मनोज मदान एवम समाजसेवी मानस जायसवाल समेत अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं एवम समाजसेवियों द्वारा पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव अवसर पर बैंडबाजों और सुंदर झांकियों के साथ एक भव्य शोभायात्रा भगवान वाल्मीकि मंदिर, भूतबंगला से प्रारंभ हुई, जहां पहुंचे भाजपा नेताओं एवं समाजसेवियों ने भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि की पालकी, भगवान श्रीराम, लव-कुश, भगवान शिवजी, सहित अन्य आकर्षण झांकियों एवम उपस्थित जनसमूह पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

 

समाजसेवी मानस जायसवाल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के जीवन से बहुत सीखने को मिलता हैं, उनका व्यक्तितव साधारण नहीं था. उन्होंने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरित होकर अपना जीवन पथ बदल दिया, जिसके फलस्वरूप वे महान पूज्यनीय कवियों में से एक बने. यही चरित्र उन्हें महान बनाता हैं और हमें उनसे सीखने के प्रति प्रेरित करता हैं।

भाजपा नेता सुशील गाबा ने कहा कि अनुसार आश्विनी माह की पुर्णिमा के दिन बड़े धूम धाम से मनाई जाती है। महर्षि वाल्मीकि आदिकवि के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। उन्हे यह उपाधि सर्वप्रथम श्लोक निर्माण करने पर दी गयी थी। वैसे तो वाल्मीकि जयंती दिवस पूरे भारत देश में उत्साह से मनाई जाता है परंतु उत्तर भारत में इस दिवस पर बहुत धूमधाम होती है। उत्तरभारतीय वाल्मीकि जयंती को ‘प्रकट दिवस’ रूप में मनाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments