03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा, बारात को बिना शादी के ही लौटना पड़ा

एफएनएन, हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से अजीबो-गरीब मामला सामने आ रहा है। यहां शादी समारोह में मारपीट के चलते यूपी से आई बारात को बिना शादी के ही लौटना पड़ा है। इस घटना का विडियो होटल में लगे कैमरे में कैद हो चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला हरिद्वार का है। यहां उत्तर प्रदेश के रामपुर बहादराबाद से बारात पहुंची थी। वहीं, दुल्हन पक्ष की ओर से भी शादी की पूरी तैयारी की हुई थी। इसी बीच शादी शुरू होने से पहले ही दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का विडियो भी सामने आया है।

घटना में करीब 20 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। साथ ही बरातियों पर होटल में तोड़फोड़ का आरोप है। इसके बाद लड़की वालों की ओर से शादी के लिए साफ इंकार कर दिया गया। जिस पर यूपी से आई बारात को बिना शादी के ही लौटना पड़ा।

Hot this week

Dehradun में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ही निकला मास्टरमाइंड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुजुर्ग...

Topics

Dehradun में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ही निकला मास्टरमाइंड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुजुर्ग...

Bijapur में नक्सलियों का बड़ा कैश डंप बरामद, जमीन में छिपाकर रखे थे करीब 40 लाख रुपये

एफएनएन, बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img