03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फायर फाइटर के जूते और हेलमेट आग, करंट, केमिकल सबके आगे ढाल बनेंगे

Spread the love

एफएनएन, उत्तराखंड: आग हो या करंट या फिर केमिकल रिसाव की कोई घटना। अब फायर फाइटर (अग्निशमन कर्मी) सब जगह खुद को सुरक्षित रखकर इन पर काबू पा सकेंगे। फायर फाइटर के लिए विशेष जूते और हेलमेट मंगाए गए हैं। ये हेलमेट और जूते खरीदने वाली मुंबई फायर सर्विस के बाद उत्तराखंड फायर सर्विस दूसरी सेवा है।

इसके साथ ही कुछ 150 फायर सूट भी अग्निशमन दल के लिए खरीदे गए हैं। इन्हें प्रथम चरण में सभी जनपदों में वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही इनकी संख्या बढ़ाने को जल्द ही अगली खेप की खरीद भी की जाएगी। दरअसल, अभी तक फायर सर्विस के पास सामान्य हेलमेट होता है जो सिर्फ आग से कुछ हद तक बचाव कर सकता है। इसके साथ ही फायर फाइटर गम बूट (जूते) पहनकर आग बुझाने के लिए जाते हैं। जबकि, जहां बिजली के करंट की घटनाएं होती हैं वहां के लिए अलग जूते पहनने होते हैं।

इसके साथ ही केमिकल की घटनाओं में जाने के लिए भी फायर फाइटर को अलग तरह के जूते पहनने पड़ते हैं। लेकिन, अब इन तीनों तरह के माहौल के लिए एक विशेष प्रकार के जूते ही काफी होंगे। जहां तक हेलमेट की बात है तो हेलमेट अभी तक पुरुष कर्मचारियों के ही खरीदे जाते थे। ये हेलमेट महिलाओं को फिट नहीं आते थे। लेकिन, ये हेलमेट महिला और पुरुष दोनों ही पहन सकते हैं। ये हेलमेट भी हर तरह की घटनाओं से फायर फाइटर का बचाव करेंगे।

फायर सूट भी महिलाओं को आएंगे फिट

अभी तक फायर ब्रिगेड में पुरुष कर्मचारी ही होते थे। लेकिन, दो साल पहले उत्तराखंड फायर सर्विस में महिलाओं को भी भर्ती किया गया था। ये महिलाएं सभी जगह सेवाएं देती हैं। जान की परवाह किए गए बगैर महिलाकर्मी भी कुशलता के साथ अग्निकांड पर काबू पाने के लिए मौके पर जाती हैं। लेकिन, इनके लिए फायर सूट ऐसे नहीं थे जो कि महिलाओं को फिट आ सकें। मगर अब जो नए फायर सूट शामिल किए गए हैं वह महिलाओं को ध्यान में रखकर मंगाए गए हैं। इन्हें पहनकर आसानी से महिला कर्मी काम कर सकेंगी।

फायर सर्विस के लिए विशेष जूते और हेलमेट मंगाए गए हैं। जो हर तरह की घटनाओं में फायर फाइटर का बचाव करेंगे। जल्द ही और भी ड्रेस और जूते व हेलमेट मंगाए जा रहे हैं। फायर सर्विस को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हाल ही में 20 नए फायर टेंडर भी खरीदे गए हैं जिन्हें जिलों के लिए भेज दिया गया है।-निवेदिता कुकरेती, डीआईजी फायर सर्विस

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img