Monday, February 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडधमकी देने के आरोप में व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर

धमकी देने के आरोप में व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर

एफएनएन, काशीपुर : साढ़ू पर गाली-गलौच कर पुत्र को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। महानगर के मौहल्ला कटरामालियान निवासी व्यापारी व भाजपा नेता राजकुमार यादव ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि पार्क रोड पर उनका किराना की दुकान है।

बीती 22 दिसम्बर की सायं करीब छह बजे वह दुकान पर थे कि आवास विकास निवासी उनका साढ़ू दुकान पर आया और यह कहते हुए गालीगलौज करने लगा कि तेरे भड़काने पर ही उसकी पत्नी ने उस पर मुकदमा किया है। अपनी साली से कहकर मुकदमा वापस करा दे, नहीं तो तुझे और तेरे पुत्र को जान से मार दूंगा। आरोप लगाया कि साढू व उसकी मां पूर्व में भी दुकान पर आकर इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। भाजपा नेता ने अपने साढ़ू से अपनी जानमाल का ऽतरा बताया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments