03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

युवती के साथ गंगा घाट पर बैठे युवक को पकड़कर हिंदू संगठन के लोगों ने मुंडवाया सिर, बेबस युवती छोड़ने के लिए लगाती रही गुहार

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : नगर कोतवाली क्षेत्र में गंगा घाट पर बैठे युवक-युवती को एक हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने पकड़ लिया। युवक की पिटाई करते हुए उसका सिर मुंडवा दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहम्मद महफूज निवासी काशीपुर उधमसिंह नगर ने शिकायत में बताया कि वह महिला मित्र के साथ विष्णु घाट पर आया था। यहां कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर उसका सिर मुंडवा दिया गया। इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

  • एक अन्य युवक-युवती को भी पकड़कर अभद्रता की गई

वायरल वीडियो में एक युवक खुद को एक संगठन से बताते हुए गाली-गलौज कर रहा है। लड़की के साथ खड़े युवक को एक के बाद एक थप्पड़ जड़ रहा है। युवती उसे छोड़ देने की गुहार लगा रही है। यही नहीं, युवक को बैठाकर नाई को बुलाकर उसका सिर भी मुंडवा दिया गया। उनके साथ आए एक अन्य युवक-युवती को भी पकड़कर अभद्रता की गई। युवती दूसरे समुदाय की और बिजनौर की रहने वाली बताई जा रही है।

मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img