03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या स्थिर, उत्तराखंड में नए संक्रमितों की संख्या में उछाल

एफएनएन, देहरादून : देश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या फिलहाल नौ हजार पर स्थिर है। वहीं, उत्तराखंड में एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में उछाल आया। गुरुवार 25 नवंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9119 केस सामने आए और 396 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 34544882 हो गई है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या की बात करें तो यह संख्या 109940 हो गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 10,264 लोग ठीक हुए। कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 33967962 हो गई है। देश में कोरोना से अब तक 466980 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 9027638 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। अब तक कुल 1193844741 वैक्सीनेशन हो चुका है।

  • पिछले सात दिनों के आंकड़े

देश में बुधवार 24 नवंबर को कोरोना वायरस के 9283 केस और 437 लोगों की मौत, मंगलवार 23 नवंबर को कोरोना के 7579 नए केस और 236 लोगों की मौत, सोमवार 22 नवंबर को कोरोना के 8488 नए केस और 249 लोगों की मौत, रविवार 21 नवंबर को कोरोना वायरस संक्रमण के 10488 नए मामले और 313 लोगों की मौत, शनिवार 20 नवंबर को कोरोना के 10302 नए मामले और 267 लोगों की मौत, शुक्रवार 19 नवंबर को कोरोना के 11106 नए मामले और 459 लोगों की मौत, गुरुवार 18 नवंबर को कोरोना के 11919 केस और 470 लोगों की मौत हुई थी।

  • उत्तराखंड में कोरोना मुक्त चमोली जिला फिर से हुआ संक्रमित

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं, कोरोनामुक्त जिला चमोली फिर से कोरोना संक्रमित हो गया। अब बागेश्वर, चंपावत और रुद्रप्रयाग जिले ही कोरोनामुक्त हैं। राहत की बात ये है कि लगातार दूसरे दिन किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। बुधवार 24 नवंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार 23 नवंबर को कोरोना के आठ नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 940 केंद्रों में 57978 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।

  • अब तक कुल 7407 मौत

उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344148 हो गई है। इनमें से 330401 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 165 से बढ़कर 180 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7407 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

Hot this week

Uttarakhand को मिलीं 59 नई BS-6 बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; तीन मंडलों में हुआ आवंटन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था...

Topics

Uttarakhand को मिलीं 59 नई BS-6 बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; तीन मंडलों में हुआ आवंटन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था...

Former CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृज मोहन का निधन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img