Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशस्विट्ज़रलैंड से भी ज्यादा है यूपी में रेलवे ट्रैकों का जाल, मोदी...

स्विट्ज़रलैंड से भी ज्यादा है यूपी में रेलवे ट्रैकों का जाल, मोदी सरकार में तीन गुना रफ्तार से दौड़ रहा ‘विकास’

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर पीलीभीत-मैलानी रेल खंड पर शुरू कराया ट्रेनों का संचालन

एफएनएन, नई दिल्ली/पीलीभीत। पीलीभीत-मैलानी रेल खंड पर रविवार से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए हरी झंडी दिखाकर इस खंड के नवनिर्मित ब्रॉड गेज ट्रैक पर पहली ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर रेल मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में तीन गुना मेहनत से विकास के काम कराए जा रहे है। देश और सिर्फ यूपी में ही स्विट्जरलैंड से भी अधिक रेलवे ट्रैक फैला दिए गए हैं।

रेल मंत्री ने कहा कि स्विट्जरलैंड में सिर्फ 5000 किलोमीटर में रेलवे ट्रैक हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 10000 किलोमीटर दायरे में रेलवे ट्रैक फैले हैं। भरोसा दिलाया कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ कदम से कदम मिलाकर रेलवे और यात्रियों की बेहतरी के लिए कार्य किए जाएंगे। बांसुरी नगरी पीलीभीत को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने की कोशिशें भी जारी रहेंगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जितिन प्रसाद को पीलीभीत का सांसद चुनकर क्षेत्रीय जनता ने काफी समझदारी दिखाई है। पिछले दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान के साथ आकर मुलाकात के दौरान उनसे मैलानी-पीलीभीत रेल खंड पर ट्रेनों के संचालन की बाबत आग्रह किया था। उनके इसी अनुरोध को ध्यान में रखते हुए आज इस खंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो कराया गया है।

जितिन बोले-पीलीभीत को जल्द मिलेगी बनारस, अयोध्या, अमृतसर तक सीधी ट्रेन सेवा

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि पीलीभीत और आसपास इलाकों की जनता को इस खंड पर लंबे समय से ट्रेनों के संचालन का इंतजार था जो भाजपा की मोदी सरकार में ट्रेनें चालू होने के बाद अब खत्म हो गया है। मैलानी रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। भाजपा की सरकार रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को भी प्राथमिकता के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है। बहुत जल्द पीलीभीत से को बनारस, अयोध्या और अमृतसर तक सीधी ट्रेन सेवा से जोड़ने के भी प्रयास किए जाएंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments