Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeMpकैफे में रखा गैस सिलेंडर फटने से आग भड़क उठी, देखते ही...

कैफे में रखा गैस सिलेंडर फटने से आग भड़क उठी, देखते ही देखते आग की लपटें पूरे कैफे में फैल गईं

एफएनएन, भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी के एमपी नगर ज़ोन-2 स्थित एक चाय कैफे में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कैफे में रखा गैस सिलेंडर फटने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे कैफे में फैल गईं।

इस घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

घटना के समय कैफे में मौजूद स्टाफ और ग्राहकों ने भागकर अपनी जान बचाई। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल नगर निगम की टीम आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments