Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहल्द्वानी के कुमाऊं टेंट हाउस में लगी भीषण आग का शिकार हुए...

हल्द्वानी के कुमाऊं टेंट हाउस में लगी भीषण आग का शिकार हुए मृतकों के परिजनों को मिलेंगे चार-चार लाख रुपए, सीएम धामी ने की घोषणा

एफएनएन, हल्द्वानी : विगत दिनों नवाबी रोड स्थित आनंदपुरी फेज 01 वार्ड नम्बर 11 में कुमाऊं टेंट हाउस में लगी भीषण आग में हादसे का शिकार हुए तीनों मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चार – चार लाख रुपए के आर्थिक मदद की घोषणा की है।

दीपावली की रात को हल्द्वानी के कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से टेंट हाउस में कार्यरत तीन श्रमिकों की आग में झुलसने से मौत हो गई थी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाने की घोषणा की है। मृतकों में रोहित पुरी (25) निवासी मोहना गाँव नतौला धारी, कृष्णा कुमार (38) निवासी शिवनाथपुरा मालधन और रविन्द्र कुमार(27) निवासी गांधीनगर मालधन है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments