03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के जिम्मेदार प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रवीण श्रीवास्तव का फूंका पुतला

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : जिला चिकित्सालय रुद्रपुर की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए जिम्मेदार प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक व डॉ प्रवीण श्रीवास्तव का भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने पुतला दहन कर दोनों पर कार्रवाई की मांग की। उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय में तैनात प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ सावंत और डॉक्टर प्रवीण श्रीवास्तव दोनों ने जिला चिकित्सालय को बद से बदतर बना दिया है। जिला चिकित्सालय में इलाज के नाम पर लोगों से अवैध वसूली होती है। पूरे दिन प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक और डॉक्टर प्रवीण श्रीवास्तव एसी कमरे में बैठकर राजनीति करते हैं और जब कोई जनप्रतिनिधि किसी की समस्या के संबंध में उनसे बात करना चाहे तो बदतमीजी और गाली गलौज करते हैं।

विगत दिनों प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक द्वारा भाईचारा एकता मंच के संस्थापक एवं कुर्मी महासभा के संस्थापक, केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार के साथ भी गाली गलौज और बदतमीजी की गई थी जिसको लेकर भाईचारा एकता मंच और कुर्मी महासभा ने आंदोलन शुरू किया। आंदोलन के लंबे समय के बाद भी दोनों डॉक्टरों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और जिला चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्था ज्यों की त्यों बनी रही। इसके विरोध में आज भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ सावंत और डॉक्टर प्रवीण श्रीवास्तव का पुतला दहन कर दोनों पर कार्रवाई की मांग की है। पुतला दहन करने वालों में भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के.पी. गंगवार, संस्थापक सौरभ गंगवार, महिला जिला अध्यक्ष सुमन पंत, महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी, कुर्मी महासभा के महानगर अध्यक्ष मुकेश गंगवार, अवनीश कुमार, दुर्गेश तिवारी, विपिन कुमार, अनिल कुमार, बबलू गंगवार, सरस्वती मंडल, हुकुम सिंह, गीता रिंकू आदि थे।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img