03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को होंगे बंद, आज से शुरू होगी प्रक्रिया

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 15 नवंबर यानी आज से धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर 19 नवंबर को चमोली जिले में अवकाश रहेगा। सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी और सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में अभी तक 17 लाख 34 हजार 561 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को धाम में पूजा-अर्चना के बाद पहले विधि-विधान से गणेश मंदिर के कपाट बंद होंगे।

इसके बाद आदि केदारेश्वर और लक्ष्मी मंदिर के कपाट बंद होंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने पर योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर और नृसिंह मंदिर जोशीमठ में बदरीनाथ की शीतकालीन पूजाएं होंगी। दूसरी ओर प्रभारी अधिकारी चंदन बनकोटी ने बताया कि जनभावना व आस्था को ध्यान में रखते हुए 19 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन स्थानीय श्रद्धालु भी कपाट बंद होने के दौरान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img