03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी ने की एथलीट मानसी नेगी और सूरज पंवार को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा

एफ एन एन, देहरादून : मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 किमी रेस वाक में नेशनल रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

  • सीएम ने एक एक लाख रुपये देने की घोषणा की

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दोनों एथिलीट को एक-एक लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। खेल विभाग की नियमावली के मानकों के अनुसार पदक जीतने पर जो धनराशि दी जाती है, इन दोंनों खिलाड़ियों (मानसी नेगी और सूरज पंवार) को वह धनराशि भी दी जाएगी।

  • दोनों एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दोनों एथलीट को आगामी खेलों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार की ओर से ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने दोनों एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर उप क्रीडा अधिकारी एवं इन दोनों खिलाड़ियों के कोच अनूप बिष्ट एवं एथलीट मनीष बिष्ट मौजूद थे।

  • अनघादेश पांडे इंडिया ए कोच व मीनाक्षी नेगी इंडिया डी की फिजियो बनीं

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से 20 नवंबर से शुरु होने वाली सीनियर वूमेंस टी-20 चैलेंजर्स ट्राफी में सीएयू महिला अंडर-19 टीम की हैड कोच अनघादेश पांडे व सीनियर महिला टीम की फिजियो मीनाक्षी नेगी का चयन हुआ है।सीएयू के क्रिकेट आपरेशन हैड अमित पांडे ने बताया कि सीनियर वूमेंस टी-20 चैलेंजर्स ट्राफी में उत्तराखंड के सपोर्ट स्टाफ को जगह मिली है। सीएयू अंडर-19 महिला टीम की हैड कोच अनघादेश पांडे को इंडिया ए टीम के कोच की जिम्मेदारी मिली है। जबकि सीनियर महिला टीम की फिजियो मीनाक्षी नेगी को इंडिया डी टीम की फिजियो की जिम्मेदारी मिली है।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img