Friday, February 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडलैपटॉप चोरी के आरोप में कंपनी ने अपने एम्प्लॉई के खिलाफ कराया...

लैपटॉप चोरी के आरोप में कंपनी ने अपने एम्प्लॉई के खिलाफ कराया केस दर्ज

एफएनएन, काशीपुर : लैपटॉप चोरी कर ले जाने के आरोप में ऑफिस एम्पलॉई के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। अलीगंज रोड स्थित गणपति अपार्टमेंट निवासी सुरेंद्र चौधरी पुत्र रमेश चंद्र ने टांडा उज्जैन पुलिस चौकी में तहरीर देकर कहा कि अलीगंज रोड स्थित ढकिया गुलाबो मोड़ पर उसका ऑफिस है, जिसमें ढकिया गुलाबो निवासी भूपेंद्र सैनी पुत्र लेखराज सैनी कार्य कर रहा था।

सुरेन्द्र ने बताया कि 10 जनवरी की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह ऑफिस पहुंचा तो देखा कि वहां कोई नहीं था और लैपटॉप गायब था। शक जताया कि भूपेन्द्र उक्त लैपटॉप चोरी कर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज कर लैपटॉप बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments