Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडचकराता घूमने आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, दो लोग...

चकराता घूमने आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, दो लोग घायल

एफएनएन, विकासनगर: चकराता त्यूनी मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी. जिसकी वजह से कार सवार दो लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि पर्यटक चकराता घूमने आए पर्यटकों को उतारकर चालक कार लेकर आगे चला गया. तभी चकराता में जंगलात चौकी के पास कार अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई. हादसे में कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए. जिनका रेस्क्यू कर अस्पताल में इलाज किया गया.

चकराता त्यूनी मोटर पर हुआ हादसा: दरअसल, बीती देर रात एसडीआरएफ को चकराता थाना पुलिस से कार हादसे की सूचना मिली थी. जिसमें बताया गया कि चकराता त्यूनी मोटर मार्ग पर जंगलात चौकी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है. यह सूचना मिलते ही एसडीआरएफ के एएसआई सुरेश बिजल्वाण के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पहुंची.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

वहीं, एसडीआरएफ की टीम रस्सियों के सहारे खाई में उतरी और दुर्घटनाग्रस्त कार तक पहुंचकर घायलों को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला. खाई और अंधेरा होने की वजह से एसडीआरएफ के जवानों को रेस्क्यू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बमुश्किल किसी तरह से घायलों को खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां पर उनका उपचार किया गया.

कार हादसे में घायल

  • नागेंद्र रावत, निवासी- कोटद्वार
  • सौरभ शर्मा.- निवासी- देहरादून गंभीर

चकराता थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि देहरादून से पर्यटक को लेकर एक कार चकराता आई थी. कार चालक पर्यटकों को एक होटल में छोड़कर बाजार सामान के लिए जा रहा था. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर चकराता त्यूणी मार्ग पर जंगलात चौकी के पास गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे. जहां खाई में उतरने पर दो लोग घायल अवस्था में मिले. जिन्हें रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता पहुंचाया गया. जहां उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे गई है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments