03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से दुल्हन ने किया इनकार, लड़की ने लौटा दी बरात, बराती मांगते रहे माफी

एफएनएन, पौड़ी : भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी क्षेत्र में एक दुल्हन ने शराब के नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। अंत में दुल्हन ने पूरी बरात को लौटा दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दुल्हन की हिम्मत और निर्णय की लोग सराहना कर रहे हैं।

पौड़ी जिले के एक गांव से मंगलवार शाम को बरात झंडीचौड़ पूर्वी गांव में आई थी। जैसे ही बरात घर के पास पंडाल में पहुंची और दूल्हा घोड़े से उतरा तो वह लड़खड़ा गया। पता चला कि वह नशे में है। कुछ ही देर में यह बात दुल्हन के कानों तक पहुंच गई। पुष्टि के बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।

दुल्हन के निर्णय से बारातियों में हड़कंप मच गया। दुल्हन पक्ष के लोग भी परेशान हो गए। उन्होंने इसे दूल्हे की गलती बताते हुए दुल्हन से उसे माफ करने की बात कही। बरातियों ने भी माफी मांगते हुए दुल्हन को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।

  • बरात को भोजन कराया और बैरंग लौटा दिया
दुल्हन पक्ष ने दूर से आई बरात को भोजन कराया और बैरंग लौटा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बरात का जब स्वागत हो रहा था तो तब भी दूल्हा इतने नशे में था कि वह ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। दुल्हन का कहना था कि जो युवक शादी में भी नशा करके आया हो, उसके साथ वह पूरा जीवन कैसे बिता पाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img